22 साल से था फरार, अब मथुरा के ढाबे से गिरफ्तार

22 साल से था फरार, अब मथुरा के ढाबे से गिरफ्तार
-24 साल की उम्र में किया अपराध, 22 साल तक रहा फरार
    मथुरा । 24 साल की उम्र में अपराध में नाम आया, 22 साल तक फरार रहा और अब 46 साल की उम्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, थाना जमुनापार एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार 15 हजार रूपये का इनामी अपराधी 22 वर्षों से फरार था, थाना जमुनापार पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ़ थाना बसौली जिला बूंदी राजस्थान (उम्र करीब 46 वर्ष) को मुखबिर की सूचना के आधार पर आकाश ढाबा, सुखदेवपुर थाना जमुनापार से गिरफ्तार किया है । 
    आठ जून 2003 को थानाध्यक्ष जमुनापार ने अजब सिंह द्वारा धारा 420, 406, 413, 414, 379, 411 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें धोखाधडी व चोरी से काला तेल निकालकर व्यापार करने व मौके पर माल बरामद होने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था, जिसके बाद विवेचना पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर लक्ष्मण आदि सहित छह के विरूद्ध 20 जून 2003 को आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया तथा शेष वांछित अभियुक्त रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ थाना बसौली जिला बूंदी राजस्थान के विरुद्ध फाररी में आरोप पत्र 13 अक्टूबर 2003 को न्यायालय प्रेषित किया गया था, अभियुक्त रामेश्वर लगातार 22 वर्षों से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा 15 सौ रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। कार्यवाही करने वाली टीम में अजय किशोर प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार, निरीक्षक छोटे लाल प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा, एसआई अरविन्द सिंह थाना जमुनापार, एसआई विषय कुमार थाना जमुनापार आदि थे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392703
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.