वर्ल्ड ओआरएस डे : डायरिया के प्रति किया गया जागरूक

वर्ल्ड ओआरएस डे : डायरिया के प्रति किया गया जागरूक
-डायरिया रोको अभियान में पीएसआई इंडिया व केनव्यू कर रहे सहयोग  
   मथुरा । मंगलवार को डायरिया के प्रति जनजागरूकता के लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैजा हॉस्पिटल मे वर्ल्ड ओआरएस डे मनाया गया, डॉ0 ऋषी पाल सिंह ने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है, इसी को ध्यान में रखते हुए डायरिया के प्रति जागरूकता सम्बन्धी संदेशों वाले पोस्टर बैनर के साथ बच्चो के साथ गोष्ठी की गई जिसमे बच्चों को विस्तार से बताया कि डाइरिया के लक्षण, बचाव और जिंक कि उपयोगिता, डायरिया रोको अभियान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू भी सहयोग कर रहे हैं । 
    अभियान की इस साल की थीम “डायरिया की रोकथाम सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान” तय की गयी है, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में डायरिया की रोकथाम ओआरएस व जिंक के उपयोग को प्रोत्साहन और समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है, इस मौके पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा निधी ने बच्चो को हाथ धोने के 6 चरणों के बारे मे बताया तथा सही तरीके से ओआरएस का घोल बनाना सिखाया, इस मौके पर गोविंद शर्मा स्टाफ नर्स आशा निधी, पूनम, लक्ष्मी, सुमन, शिवानी, सूरजमुखी, संगीता एवं पीएसआई इंडिया से चोब सिंह बघेल भी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393297
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.