श्रीराधारानी की प्रधान सखी ललिता का मनाया गया जन्मोत्सव

श्रीराधारानी की प्रधान सखी ललिता का मनाया गया जन्मोत्सव
-ललिता सखी के जन्मोत्सव पर झूम उठे देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुजन, गाई गईं बधाई
   मथुरा। श्रीराधारानी के जन्म से दो दिन पहले प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव मनाया गया, श्रीराधाकृष्ण की लीलाओं का वर्धन करने और श्री राधा रानी की अष्ट सखियों में प्रधान सखी कही जाने वाली ललिता सखी का जन्मदिन बरसाना के समीपवर्ती गांव ऊंचा गांव में धूमधाम से मनाया गया। ललिता जी के जन्मोत्सव पर ब्रह्मांचल पर्वत के समीपस्थ ऊँचागाँव राधाकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। 
    प्रधान सखी ललिता के अभिषेक के दर्शनों को देश विदेश के हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, दिन के मध्यकाल में सेवायतों द्वारा पंचामृत से ललिता सखी का अभिषेक कराया गया, वही आज ही के दिन बरसाना में भी विधिवत श्रीराधारानी मन्दिर और अष्टसखी मन्दिर में ललिता सखी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, भाद्रपद की छठ को ऊचागांव में स्थित ललिता अटा अटोर नामक पहाड़ी पर बने भव्य ललिता मंदिर में दोपहर 12 बजे ललिता जी का अभिषेक कराया गया। सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते ललिता मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, भक्त राधारानी की सबसे प्रिय सखी के आगमन के लिए पलकें बिछाए थे।
   दोपहर करीब 12 बजे ललिता मंदिर के सेवायतों ने ललिता जी के श्रीविग्रह को घी, दूध, दही, शहद, बूरा, केसर, जटामसी, चंदन चूरा, नागार मोथा, अगर तगर, पंच मेवा, गुलाब जल, इत्र, घोघृत आदि का पंचामृत बनाकर अभिषेक कराया। मंदिर में घंटा-घडिय़ाल बज रहे थे, तथा ललिता सखी व राधारानी के जयकारों से पूरा वतावरण गूंज रहा था। ललिता सखी की एक छवि पाने को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा था। इस दौरान गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालु लोक नृत्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। जन्म से पहले सखियों द्वारा मंदिर परिसर में बधाई पद गाए गए, ब्रजाचार्य पीठ के ललिता पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णानंद भट्ट, ब्रजाचार्य पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी उपेंद्र भट्ट, ब्रज आचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्याम राज भट्ट, दिलीप भट्ट, रोहित भट्ट, अरुण भट्ट, दिनेश, गोपाल सखी, आदि ने ललिता सखी के अभिषेक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393945
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.