बांके बिहारी समिति ने आयोजित किया धार्मिक कार्यक्रम

बांके बिहारी समिति ने आयोजित किया धार्मिक कार्यक्रम, दी मनमोहक प्रस्तुतियां
मथुरा। बांके बिहारी समिति की महिलाओं ने नंदोत्सव, गणेश चतुर्थी व राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, उत्सव की शुरुआत अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके की, सर्वप्रथम गणेश वंदना हुई जिस पर सभी पदाधिकारी ने दीप नृत्य किया। महामंत्री दीप्ति त्रिपाठी ने नंद बाबा यशोदा जी के स्वरूपों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। 


   उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल व मंत्री किशोरी अग्रवाल ने नंद यशोदा जी को सिंहासन पर बिठाया, सांस्कृतिक मंत्री पूनम तिवारी व प्रचार मंत्री मीरा अग्रवाल ने राधा कृष्ण व गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संगठन मंत्री वंदना व उपाध्यक्ष मुकुल गोयल ने नंदी यशोदा के साथ राधा कृष्ण की आरती की मीडिया प्रभारी बीना यादव ने माखन मिश्री का प्रसाद लगाया। बाल गोपालों ने छोटे छोटे कन्हैया एवं गणेश जी के रूप में प्रस्तुति दी। 
   कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल नंद बाबा और वंदना अग्रवाल ने यशोदा का किरदार निभाया। गोपियों की मनमोहक प्रस्तुति हृदय में आध्यात्मिक भाव भर देने वाली थी। नंद बाबा व यशोदा मैया के द्वारा बहुत सुंदर बधाई दी गई और सभी सखियों ने भी दवाइयां बांटी, अर्चना ,दीपिका, पूनम, रत्ना, पिंकी, शालिनी ने नृत्य किया, पंक्चुअलिटी गेम प्रीति व दीपिका अग्रवाल ने जीता, स्नेहा, बिंदु, मंजू लता, कामिनी, रश्मि, पल्लवी, रीना, रूबी, राधा, रेनू, रजनी, सुमन, दीपाली, संध्या, गुंजन, नीता, प्रिया, अंजलि, पूनम, राजरानी आदि उपस्थित रही, सभा में गणेश नृत्य व मटकी फोड़ लीलामनमोहक रही, सभी गोपियों ने खूब धूम मचाई । 

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393225
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.