टीबी से डरना नहीं, इलाज कराना- स्वामी अनिरूद्धाचार्य


टीबी से डरना नहीं, इलाज कराना- स्वामी अनिरूद्धाचार्य
-अनिरूद्धाचार्य महाराज से की जिला क्षय रोग अधिकारी ने मुलाकात, मांगा सहयोग
    मथुरा । मंगलवार को क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 संजीव यादव ने अधीनस्थों के साथ वृंदावन में स्वामी अनिरूद्धाचार्य महाराज से मुलाकात की और भारत सरकार के मुख्य क्षय रोग अभियान-प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी और क्षयरोग (टीबी) के प्रति जनजागरूकता को विभिन्न माध्यमों से बढ़ाने की अपील की। 
   स्वामी अनिरूद्धाचार्य महाराज ने सभी ब्रजवासियों एवं देशवासियों से अपील की कि टीबी से डरना नहीं, इलाज कराना है, यह रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है, आइए, हम सब ‘निक्षय मित्र’ बनकर
टीबी रोगियों की सुलभ देखभाल में सहभागी बनें, परेशानी होने पर नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क करें, जांच एवं उपचार कराएं, सभी सुविधाएं फ्री हैं, डीटीओ ने स्वामी अनिरूद्धाचार्य को भारत टीबी मुक्त अभियान की जानकारी दी । 
    जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि धर्मगुरुओं का साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाएगा, धार्मिक आस्था और सामाजिक चेतना के समन्वय से मथुरा “क्षयरोग मुक्त जनपद” बनने की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ा रहा है, धर्मगुरुओं से धार्मिक कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रजवासियों को जागरूक करना है जिससे मथुरा जल्द से जल्द टीबी मुक्त हो सके, धर्मगुरुओं से संपर्क किया जा रहा है, समन्वयक आलोक तिवारी, अखिलेश तिवारी ने मरीजों को उपब्लध कराई जा रही पोषण किट की जानकारी दी, साजिद बेग, लोकेश, अंकित शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393439
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.