ब्रजरज उत्सव में गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरियां

ब्रजरज उत्सव में गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरियां
-श्रीकृष्ण नगरी में भक्ति संगीत के संगम में शामिल होंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकार
   मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर इस बार ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की आवाज़ और कला का जादू बिखरेगा। गीत संगीत और नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे। 


  धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में इस वर्ष भक्ति संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया जा रहा है, उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिनमें हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। ये सभी अपनी अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे। 


  ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को भव्य कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे तथा वीर रस की कविताओं से देशभक्ति का संदेश देंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।


अतिथि कलाकार और उनकी प्रस्तुतियां
-26 अक्टूबरः यास्मीन सिंह कृ नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’
-27 अक्टूबरः कन्हैया मित्तल कृ भजन संध्या
-28 अक्टूबरः बॉलीवुड कलाकारों की मेगा म्यूजिकल नाइट
-29 अक्टूबरः रमा वैधनाथन कृ नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’
-30 अक्टूबरः पुनीत इस्सर व सिद्धार्थ इस्सर कृ महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णारू गीता सार’
-31 अक्टूबरः दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति कृ एआई क्रिएटेड महाभारत (प्रीमियम शो)
-1 नवंबरः मिस्सी बासु कृ भक्ति संगीत प्रस्तुति
-2 नवंबरः स्वप्रिल रास्ते कृ नृत्य गायन, हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया
-3 नवंबरः पद्मश्री मनोज जोशी कृ महानाट्य ‘चाणक्य’
-4 नवंबरः हेमा मालिनी कृ नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’
-5 नवंबरः समापन दिवस कृ भव्य कवि सम्मेलन

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1257055
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.