बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कार्यालय सदर बाजार पर आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी आगरा अलीगढ़ मेरठ मण्डल विक्रम सिंह जाटव, मुख्य मण्डल प्रभारी आगरा मंडल पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल रहे, मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर नौ अक्टूबर को बसपा की रैली लखनऊ में बुलाई गयी। जिसमें मथुरा द्वारा पूरी ताकत के साथ रैली में पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व साथियों को रैली में पहुंचने पर धन्यवाद दिया ।
.jpg)
बैठक में आगरा मंडल प्रभारी मथुरा दारा सिंह आजाद, अनिल बघेल, जितेंद्र कर्दम, जिला प्रभारी मथुरा हेमेंद्र कुमार, रामबाबू गौतम, जिलाध्यक्ष मथुरा नरेश सिंह, बामसेफ संयोजक खेमचंद, जिला उपाध्यक्ष नवल शर्मा, जिला महासचिव पवन बघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी महेश फालेन, सुरेश बाबू, डॉ गिरधर, बनवारी लाल छीनपराई, राजा राम निगम, चंद्रपाल भंते, विधानसभा अध्यक्ष मोहर सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, बबलू कुमेरिया, सीपी बौद्ध, बनवारी लाल कोलाना, विवेक सिंह, दिलीप आदि उपस्थित रहे।
.jpg)







.jpeg)











