श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसायी समिति घोषित

श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसायी समिति घोषित
   मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अधीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसायी समिति की सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, लक्ष्मीनगर स्थित गैस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा महामंत्री शशिभानु गर्ग की उपस्थिति में समिति अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।
   श्रीकृष्ण जन्मभूमि व्यवसायी समिति की नई कार्यकारिणी में बरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीरसिह नेताजी, उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल पोशाक वाले, पुष्पेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, उदित भरतिया प्रेस वाले, महामंत्री ड्डष्णा गोपाल शर्मा, मंत्री लक्ष्मन दिवाकर, प्रदीप अग्रवाल, भगवानसिहं, पप्पन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पदम सिहं वर्मा, सह कोषाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, संगठन मंत्री मनीराम, सह संगठन मंत्री रमाशंकर दुबे, कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश रजक, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र शर्मा की घोषणा की। वरिष्ठ पार्षद चौ. राजवीरसिंह को संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ 25 लोगों का संरक्षक मंडल बनाया गया है ।
   महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी नवीन पदाधिकारियों का पटका पहनाकर  स्वागत करते हुये व्यापारी हित में सक्रियता से कार्य करने का आव्हान किया, बरिष्ठ महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विस्तारीकरण की श्रंखला में श्री कृष्ण जन्मभूमि लिंकरोड व्यवसायी समिति की सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन व्यापारी हित में मील का पत्थर सबित होगा, महानगर उपाध्यक्ष चौ0 राजवीर सिंह पार्षद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि यह समिति व्यापारी संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहेगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1257554
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.