प्रतिदिन जल रहा है बिजलीघर के पास कूड़ा, प्रशासन बेखबर

प्रतिदिन जल रहा है बिजलीघर के पास कूड़ा, प्रशासन बेखबर
   मथुरा । कस्बा के बिजलीघर की तरफ जाने वाले पर रास्ते पर पड़ा कूड़ा रोजाना जल रहा है। कूड़ा जलने के कारण धुआं शाम के समय चौमुहां अड्डे व हाइवे पर आकर जमा हो जाता है। धुएं से उठती दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं। पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। धुएं के कारण मरीजों को भी परेशान होती है। नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है । 
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि डेली कूड़ा जलने के कारण दुर्गंध हो जाती है। शाम के समय धुएं से पूरा स्वास्थ्य केंद्र परिसर ढक जाता है जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, कस्बा निवासी द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि शाम के समय पूरा धुआं हाइवे पर जमा हो जाता है। दोपहिया वाहनों को सर्विस रोड से निकलने में भी परेशानी होती है। वहीं धुएं से उठती दुर्गंध के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना होता है, ईओ आरके मिश्र ने बताया नगर पंचायत द्वारा कोई भी कूड़ा नहीं जलाया जा रहा है। कूड़े में कौन आग लगा रहा है, इसकी जानकारी की जा रही है।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392418
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.