अयोध्या से प्रयागराज तक की आप यात्रा में मथुरा के कार्यकर्ताओं भी हुए शामिल

अयोध्या से प्रयागराज तक की आप यात्रा में मथुरा के कार्यकर्ताओं भी हुए शामिल
   मथुरा । आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी संजय सिंह  का नेतृत्व में अयोध्या सरयू से प्रारंभ हुई 13 दिवसीय यात्रा  प्रयागराज संगम पर बीती देर शाम बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दो एवं सामाजिक न्याय से वंचितों  के हित में सामाजिक न्याय दो की जोरदार आवाज उठाते हुूए संपन्न हुई। मथुरा से भी पार्टी के पदाधिकारीयों एवं  कार्यकर्ताओं ने लगातार यात्रा में हिस्सा लिया। 
   आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि गुलाबी ठंड के मौसम से प्रारंभ हुई यह यात्रा, सुबह शाम की काफी ठंड बढ़ जाने तक के मौसम का मुकाबला करते हुए यात्रियों के पैरों में पड़े छाले और उसके बाद हुए गहरे घावों के बावजूद भी कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश भरते हुए, रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो के नारे को जनता तक पहुंचने में सफल रही, इस यात्रा ने एक ओर जहां निराशा बेरोजगारों को अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं दूसरी ओर दलितों के साथ हो रहे घोर अपमान एवं अन्याय करने वाले अपराधियों को भी चेतावनी देने का काम किया, यात्रा से मिले शानदार अनुभवों ने इस प्रकार की यात्रा पूरे प्रदेश भर में किए जाने की प्रेरणा दी है।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393744
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.