श्रद्धालु प्रेमानन्द की झलक पाने को सीढ़ियों पर खडे रहे श्रद्धालु

श्रद्धालु प्रेमानन्द की झलक पाने को सीढ़ियों पर खडे रहे श्रद्धालु
   मथुरा । बरसाना में संत प्रेमानन्द महाराज राधा रानी की शरण में पहुंचे जहां उन्होंने राधा रानी पूजा अर्चना की । हजारों श्रद्धालु प्रेमानंद की झलक पाने को एक घंटे तक सीढ़ियों व मंदिर परिसर में जमे रहे।  शनिवार को अपने कोवृंदावन के संत प्रेमानन्द महाराज सुबह नो बजे सीढ़ियों के रास्ते पैदल चल कर राधा रानी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने राधा रानी की शरणागत होते हुए भीगी पलकों से  राधा रानी से कुशल खेम की प्रार्थना की। 
   सेवायत रामभरोसी गोस्वामी, प्रेम विहारी गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी, मोनू गोस्वामी ने प्रेमानंद को राधा रानी की प्रसादी चुनरी व प्रसाद दिया, इस दौरान मंदिर परिसर व मंदिर की सीढ़ियों में मौजूद हजारों श्रद्धालु संत प्रेमानन्द को झलक पाने को एक घंटे तक जमे रहे जैसे ही भक्तों को प्रेमानंद की झलक मिल जाती तभी मंदिर परिसर राधे-राधे से गूंजने लग जाता। इतना ही नहीं संत प्रेमानन्द जिस रास्ते से निकलते भक्त उस जगह की रज अपने मस्तक पर लगा लेते। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सैकड़ों युवा अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए प्रेमानंद की वीडियो बनाते नजर आए।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393278
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.