कैटल कैचर : गौशाला पहुंचाया जायेंगे निराश्रित गोवंश 

कैटल कैचर : गौशाला पहुंचाया जायेंगे निराश्रित गोवंश 
-करीबन 18 लाख से तैयार किया गया है कैटल कैचर वाहन का निर्माण 
       मथुरा । सोमवार को गोवर्धन ब्लॉक खण्ड में 18 लाख रुपये की लागत से तैयार कैटल कैचर वाहन पहुँचा, गोवर्धन ब्लॉक क्षेत्र में कैटल कैचर वाहन के जरिये निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गौशाला तक पहुँचाया जायेगा, कैटल कैचर को ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
  ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर वाहन से निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गौशाला पहुँचाया जायेगा जो निशुल्क होगा, जिस किसी गांव में निराश्रित गोवंशों को लेकर कोई भी सूचना ब्लॉक को मिलेगी, उसका संज्ञान लेकर तुरंत कैटल कैचर वाहन भेजा जायेगा, आवारा निराश्रित गोवंशों को पकड़कर लाया जायेगा और वहां से पकड़कर सुरक्षित जगह पर पहुँचाया जायेगा, कैटल कैचर वाहन के आने से काफी किसानों को राहत मिलेगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392634
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.