अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन सम्पन्न, सांसद राजकुमार चाहर रहे मौजूद

अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन सम्पन्न, सांसद राजकुमार चाहर रहे मौजूद
   मथुरा । कस्बा राया के गजु गांव में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में एक भव्य अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ फतेहपुर सिकरी के सांसद राजकुमार चाहर, नागेंद्र दूवे, विधायक राजेश चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री में अटल जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित करते हुए व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ।


  वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को राजनीतिक स्थिरता, विकास और वैश्विक पहचान दिलाई, कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया, जय प्रकाश, भूपेश अग्रवाल, रामकुमार उपाध्याय, राजेश चौधरी, मुकेश अग्रवाल, राजू उपमंन्यु, विनय चौधरी, सचिन आदि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं राष्ट्रहित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392936
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.