जनपद में सात रहेंगी मथुरा सांसद हेमा मालिनी, कार्यक्रम जारी

जनपद में सात रहेंगी मथुरा सांसद हेमा मालिनी, कार्यक्रम जारी
   मथुरा । सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हेमा मालिनी का जनपद में 5 से 11 जनवरी तक व्यापक कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस दौरान वे खेल, शिक्षा, विकास कार्यों और जनसुनवाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी, सांसद हेमा मालिनी 5 जनवरी सोमवार को देर सायं मथुरा आ जाएंगी, इसके बाद मंगलवार को प्रातः 11 बजे मोहन पहलवान स्टेडियम, गणेशरा में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी ।


  इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है, 7 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे गणेशरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, 8 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे सांसद हेमा मालिनी किशोरी रमन इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। 9 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे वे ग्राम पंचायत अड़ीग में प्रस्तावित बारात घर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों को नई सुविधा मिलेगी, 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वृंदावन के कैलाश नगर, सेक्टर-1 पार्क में “सांसद जन सुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, सांसद हेमा मालिनी 11 जनवरी को मथुरा से प्रस्थान कर जाएंगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392901
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.