मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साइबर ठग ’काला’ गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साइबर ठग ’काला’ गिरफ्तार
- आरोपी ‘काला’ के पैर में लगी गोली, बिना नंबर की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद
   गोवर्धन (मथुरा) । जनपद में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, थाना गोवर्धन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गाठोली जमुनाबता बाईपास पर घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी शातिर साइबर अपराधी मो0 साद उर्फ काला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 


 पुलिस के अनुसार मो0 साद निवासी देवसेरस लंबे समय से साइबर ठगी की घटनाओं में संलिप्त था, यह गिरोह खेतों व जंगलों में छिपकर फर्जी सिम कार्डों के माध्यम से स्वयं को अधिकारी अथवा परिचित बताकर लोगों से ठगी करता था, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, बुधवार रात्रि लगभग साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इनामी अपराधी किसी रिश्तेदार के यहां शरण लेने के उद्देश्य से बाईपास की ओर जा रहा है ।


   चेकिंग के दौरान पुलिस के रुकने का संकेत देने पर आरोपी ने पुलिस दल पर फायर कर दिया, आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा (.315 बोर) सहित दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं, आरोपी के विरुद्ध थाना गोवर्धन में लूट, हत्या के प्रयास एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित तीन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, पुलिस उसके अन्य साथियों एवं पूरे गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है ।


   क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि थाना गोवर्धन पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी साइबर अपराधी गिरफ्तार किया गया है, जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।ल, मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392234
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.