जगद्गुरु शंकराचार्य एवं बटुक ब्राह्मणों के अपमान पर जताया रोष
जगद्गुरु शंकराचार्य एवं बटुक ब्राह्मणों के अपमान पर जताया रोष
-बैठक में तीव्र आंदोलन की दी चेतावनी, प्रदेश सरकार से माफ़ी मांगने की मांग
वृंदावन । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्रज धर्माचार्य परिषद् की संयुक्त बैठक श्री उड़िया बाबा आश्रम, दावानल कुंड, श्रीधाम वृन्दावन में आयोजित की गई, बैठक में प्रयागराज माघ मेले के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज एवं बटुक ब्राह्मणों के साथ हुई कथित अभद्रता व मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की गई, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, तब तक “स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में अभियान चलाकर आंदोलन किया जाएगा ।
(111).jpg)
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुष्टिमार्गीय आचार्य श्रीहरि शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मणों की शिखा खींचना एवं शंकराचार्य जी का अपमान वर्तमान सत्ता के पतन का कारण बनेगा, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ एवं महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि जब सत्ताएं मद में चूर हो जाती हैं, तब धर्मगुरुओं का अपमान करती हैं जिसका जवाब ब्राह्मण समाज आगामी समय में देगा, राम कृष्ण, राजकुमार शर्मा एवं सुधीर शुक्ला ने कहा कि शंकराचार्य जी सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं और गौ माता व हिंदू राष्ट्र के पक्ष में निर्भीक आवाज उठाते रहे हैं, बैठक में आचार्य पुंडरीक कृष्ण, गोविंद त्रिपाठी, कुलदीप दुबे सहित अनेक संत, आचार्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।
(95).jpg)







.jpeg)













