राजकीय बालिका संरक्षण गृह से फरार हो गईं पांच बालिकाएं
राजकीय बालिका संरक्षण गृह से फरार हो गईं पांच बालिकाएं
-दो बालिकाएं पहुंची अपने घर, शेष तीन की तलाश जारी, प्रशासन में हड़कंप
वृन्दावन (मथुरा) । राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच बालिकाएं फरार हो गईं, इनमें से दो तो अपने घर पहुंच गई, खबर लिखे जाने तक तीन बालिकाओं की तलाश जारी थी, राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच बालिकाओं के फरार होने की सूचना से प्रशासन में हडकंप मच गया ।
(7).jpg)
सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने बताया कि रात 13:00 से 11 बजे के बीच पांच लड़कियां फरार हो गईं, सीसीटीवी में लड़कियां कंबल ओढ़कर निकलती दिखाई दे रही हैं, पुलिस ने गायब हुई लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच चुकी हैं जबकि बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है, एसएसपी श्लोक कुमार राजकीय बालिका संरक्षण गृह पहुंचे और अधीक्षिका से मामले की जानकारी ली ।
(6).jpg)
पांच लड़कियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई, राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां सोमवार रात को फरार हो गईं, पांच लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह में अफरा तफरी मच गई, सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड के बावजूद 14 से 17 वर्ष उम्र की लड़कियों के भाग जाने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी श्लोक कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संरक्षण गृह पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
(8).jpg)
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना वृंदावन क्षेत्र के राजकीय बाल गृह से कल रात पांच किशोरियां फरार हुई थीं, जिला समाज कल्याण विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर जांच कर रही हैं, दो किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, शेष तीन की तलाश जारी है, लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
.jpg)







.jpeg)













