प्रकृति जागरूकता साइकिल रैली में भाग लेंगे 500 साइकिलिस्ट
प्रकृति जागरूकता साइकिल रैली में भाग लेंगे 500 साइकिलिस्ट
-दिल्ली से वृंदावन तक निकलेगी शून्य उत्सर्जन प्रकृति जागरूकता रैली, किया मंथन
मथुरा (वृंदावन) । पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नेचर वेलफेयर काउंसिल द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक प्रस्तावित 135 किलोमीटर की “शून्य उत्सर्जन” (Zero Emission) प्रकृति जागरूकता साइकिल यात्रा को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया, यह दो दिवसीय साइकिल यात्रा कुल 10 अवेयरनेस पॉइंट्स के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रदान करेगी, वृंदावन स्थित रास VIP लाउंज में हुई इंडक्शन मीटिंग में संगठन के नवनियुक्त स्टेट चेयरमैन, स्टेट वाइस चेयरमैन एवं विभिन्न निदेशकों ने भाग लिया ।
(29).jpg)
बैठक में यात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा योजनाओं के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत 500 से अधिक साइकिलिस्टों की सहभागिता और 1000 से अधिक युवाओं को पर्यावरणीय संदेश से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, बैठक को संबोधित करते हुए नेचर वेलफेयर काउंसिल के सेंट्रल चेयरमेन राहुल द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जैसे संवेदनशील विषय में सत्यपरक, प्रमाणिक और परिणामोन्मुख कार्यशैली ही स्थायी बदलाव ला सकती है, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समन्वय, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया ।
(18).jpg)
कार्यशाला के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल योजनाओं तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर निरंतर और समन्वित प्रयासों से ही सफल हो सकता है, इसी क्रम में समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए स्थानीय सहभागिता के माध्यम से पर्यावरणीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी, बैठक में संगठन की “पंचतत्व” अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया जिसके अंतर्गत पृथ्वी, जल, वायु, ऊर्जा और वन्यजीव संरक्षण को प्रभावी कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया, साथ ही पदाधिकारियों को समन्वय, कार्य-विभाजन, जनसंपर्क और निगरानी तंत्र से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया ।
(34).jpg)
इस अवसर पर धारा धर्म अभियान, प्रकृति जागरूकता साइकिल रैली (दिल्ली से वृंदावन), ग्राम वन योजना, टेरेस गार्डन योजना सहित अन्य पर्यावरणीय परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, इन योजनाओं के अंतर्गत वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, ऊर्जा बचत और प्रकृति-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्राथमिक रूपरेखा तैयार की गई ।
.jpg)
बैठक में वाइस चेयरमेन उद्द्यायन कुलश्रेष्ठ, सेंट्रल डायरेक्टर मीडिया बोर्ड अनुराग कुलश्रेष्ठ, केंद्रीय निदेशक सुधीर शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) श्रीमती गीता वर्मा, केंद्रीय सदस्य अंकुर सिंह, निदेशक दिल्ली श्रीमती अनिता नागपाल, राज्य निदेशक उत्तर प्रदेश रवि शर्मा, राज्य सदस्य रामकुमार शर्मा, जिला सदस्य हर्ष ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, नेचर वेलफेयर काउंसिल ने सभी पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकृति जागरूकता अभियान से जुड़कर पंचतत्व संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दें ।







.jpeg)













