एसआईआर : सपाइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
एसआईआर : सपाइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
-सपाइयों ने फ़ार्म-7 के जरिए वोटों में हेराफेरी का लगाया गंभीर आरोप
मथुरा । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसआईआर को लेकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में फार्म 7 के जरिये वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाया है, पार्षद व पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा मुन्ना मलिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम एफआर पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने बताया कि ज्ञापन में इस बात के साक्ष्य भी दिये गये हैं ।
मुन्ना मलिक ने कहा कि मथुरा की बलदेव विधानसभा के गांव ओल समेत कई क्षेत्रों में सैकड़ों फॉर्म-7 बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं, एक ही व्यक्ति द्वारा एक ही जाति और धर्म विशेष के लोगों के नाम कटवाने के लिए प्रशासन पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर वोट की डकैती है जिसे समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेंगे, पूर्व जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि मथुरा में लोकतंत्र की हत्या का बड़ा षड्यंत्र रचा गया है, अज्ञात लोगों के जरिए फर्जी हस्ताक्षर कर थोक में फॉर्म भरे जा रहे हैं। हमने एडीएम एफआर पंकज कुमार से मांग की है कि इन फर्जी फॉर्मों को तुरंत निरस्त कर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी पवन चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बिना भौतिक सत्यापन के किसी का नाम काटना असंवैधानिक है, सत्ता के दबाव में विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, महानगर अध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड इमरान अब्बास ने कहा कि चोरी छिपे और दुबककर वोट काटने का यह खेल अब जनता के सामने आ चुका है, हमने पूरी घटना और साक्ष्यों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया है, पूर्व महानगर अध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सतीश पटेल, समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर महासचिव रवि दिवाकर, पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी सैयद शाहिद अल्वी आदि कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे ।







.jpeg)













