यमुनापार क्षेत्र की कॉलोनी कृष्ण धाम को विकास का इंतजार
यमुनापार क्षेत्र की कॉलोनी कृष्ण धाम को विकास का इंतजार
-दो विभागों के मध्य में अटका विकास, नाली खरंजा और लाइट और सफाई बदहाल
मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत जमुनापार स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी जिसमें सैकड़ो परिवार निवास करते हैं, यह कॉलोनी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से अप्रूव्ड है, जिस समय कॉलोनी को विकसित किया गया था तभी कॉलोनाइजर द्वारा नाली और खड़ंजा का निर्माण कराया गया था, कई दशक बीत जाने के बाद रोड और नाली खरंजा की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, अब ठीक से चलने लायक नहीं रह गई है।
स्थानीय एक दर्जन लोगों ने महानगर के महापौर और नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया है जिसमें कॉलोनी में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने भी नगर आयुक्त को पत्र लिखकर स्थानीय कॉलोनी वासियों की समस्त समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है, इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी को कॉलोनाइजर द्वारा नगर निगम को हस्तांतरित नहीं कराया गया है, ऐसी स्थिति में नगर निगम से नाली खरंजा बिजली पानी समस्या का समाधान होना संभव नहीं है, लोगों का कहना है कि समय रहते नगर निगम या जिला प्रशासन ने कॉलोनी वासियों नारकीय जीवन से मुक्ति नहीं दिलाई गई तो स्थानीय लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।







.jpeg)













