श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम पहुँचेगा "दिव्य प्रसाद"

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम पहुँचेगा "दिव्य प्रसाद"
-मथुरा से 8 फरवरी को वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी दिव्य कांवड़ यात्रा
   मथुरा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक अनूठी सांस्कृतिक और धार्मिक पहल की जा रही है, संस्थान द्वारा आठ फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी के लिए दिव्य प्रसाद भेजा जाएगा ।
   संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि हरि हर भाव को आत्मसात करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से काशी विश्वनाथ के लिए फल, पंचमेवा, मेवा मिश्री और ब्रज के विशेष व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा, यह दिव्य प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ को भेंट किया जाएगा, इस आयोजन का उद्देश्य काशी, मथुरा और अयोध्या के मध्य सांस्कृतिक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना है । 
   संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रजभूमि में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, संस्थान ने सभी ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पुण्यमयी यात्रा का हिस्सा बनें और काशी विश्वनाथ धाम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस अलौकिक आयोजन को सफल बनाएं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1548827
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.