सनसनीखेज : सनसिटी अनंतम में अवैध कब्जे का खुलासा

सनसनीखेज : सनसिटी अनंतम में अवैध कब्जे का खुलासा
-नगर निगम ने कराया स्थलीय निरीक्षण, विकास प्राधिकरण को लिखा पत्र
-चकमार्गों और बंजर भूमि पर बनाये गये मार्ग व प्लॉट ध्वस्त करने की संस्तुति
   मथुरा । नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने मैसर्स सनसिटी हाईटेक प्रोजेक्ट (अनंतम सिटी) के अंतर्गत ग्राम जैत में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, निगम द्वारा कराए गए स्थलीय निरीक्षण में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि प्रोजेक्ट के भीतर चकमार्गों, सेक्टर मार्ग, नाली और बंजर भूमि जैसी सरकारी जमीनों पर बिना किसी अनुमति के निर्माण कार्य कर दिया गया है ।     
  नगर निगम द्वारा कराए गए निरीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश चकमार्गों पर निर्धारित सीमा से अधिक 9 मीटर से चौड़ी सड़कें बना दी गई हैं, इतना ही नहीं, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर उनका सौंदर्यीकरण भी कर दिया गया है, जांच में कुछ स्थानों पर सरकारी जमीन (नवीन परती) पर खेती किए जाने की पुष्टि भी हुई है ।
  अपर नगर आयुक्त ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि यह पूरा निर्माण नियम विरुद्ध है, निगम ने मांग की है कि इन अनधिकृत निर्माणों को तत्काल रोका जाए और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रतिलिपि एमवीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को भी भेज दी गई है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1373845
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.