प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई शर्मनाक-कांग्रेस जिलाध्यक्ष
प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई शर्मनाक-कांग्रेस जिलाध्यक्ष
-साजिश के तहत फैलाया जा रहा नफरत का माहौल, ग्रामीणों से जानी जमीनी हकीकत
नौहझील (मथुरा) । कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर बुधवार को नौहझील स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के विरुद्ध लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं, बताया कि जानकारी करने पर सामने आया है कि जान मोहम्मद लंबे समय से विद्यालय में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकत अपेक्षित समर्थन न मिलने के बाद इस तरह के मामलों को उछाल कर क्षेत्र में नफरत और ध्रुवीकरण का माहौल बनाना चाहती हैं, ताकि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारी की जा सके, उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की, उन्होंने जिलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासनिक तत्परता अफसोसजनक और नियमों के प्रतिकूल है, बिना समुचित जांच के कार्रवाई करना अन्याय है ।
इस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, दयाराम पाठक, यामीन उस्मानी, प्रमोद पाठक, डॉ. राजाबाबू, ओम गुप्ता, राजेश धनगर, मोहम्मद दिलशाद सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे, प्रतिनिधिमंडल ने घर घर जाकर लोगों से बातचीत की जिसमें आरोपों को साजिशन और नफरत फैलाने वाला बताया गया ।







.jpeg)













