यमुना प्रदूषण को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, किया मौका मुआयना
यमुना प्रदूषण को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, किया मौका मुआयना
-यमुना प्रदूषण को जनता के सामने लाने व मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
मथुरा । यमुना प्रदूषण को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी, यमुना प्रदूषण की भयावह स्थिति को सामने लाने और मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में जुट गये हैं, इस मुद्दे पर महानगर कांग्रेस बडी तैयारी कर रही है, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम कार्यकर्ताओं के साथ मसानी नाले पर स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो हालात सामने आए, वे ना केवल चिंताजनक बल्कि मानवता और आस्था दोनों को झकझोर देने वाले हैं, एसटीपी प्लांट पूरी तरह जरजर और बदहाल अवस्था में पाया गया है, प्लांट का संचालन लगभग ठप है जिसके कारण मसानी नाले की समस्त गंदगी बिना किसी शोधन के सीधे यमुना जी में प्रवाहित हो रही है, करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यह प्लांट केवल काग़ज़ों में चलता दिखाई दे रहा है ।
उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान एक और अत्यंत भयावह व शर्मनाक दृश्य सामने आया, नाले और एसटीपी परिसर के आसपास करीब पांच से सात मृत पशु पड़े हुए मिले जिनकी तस्वीरें व वीडियो मौके पर रिकॉर्ड किए गए हैं, यह भी आशंका जताई कि नाले के भीतर, आगे पीछे तथा गहराई में और भी कई मृत जानवर दबे या बहकर गए होंगे जिनका कोई लेखा जोखा तक नहीं है, यह स्थिति गंभीर प्रदूषण के साथ ही जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है, कांग्रेसियों द्वारा लिए फोटोग्राफ व वीडियो साक्ष्य साफ़ दर्शाते हैं कि नगर निगम, शासन और प्रशासन किस तरह आंखें मूंदकर यमुना को मौत का नाला बनाने में लगे हुए हैं ।
यतेंद्र मुकद्दम ने बताया कि यह पूरी स्थिति भाजपा की असंवेदनशील और यमुना विरोधी मानसिकता को उजागर करती है, एक ओर भाजपा धार्मिक आस्था का ढोंग करती है, वहीं दूसरी ओर उनकी सरकार और नगर निगम की लापरवाही से यमुना में ज़हर और लाशें तक पहुंच रही हैं, यह करोड़ों यमुना भक्तों की भावनाओं का खुला अपमान है, कहा कि यमुना प्रदूषण, मृत पशुओं की दुर्दशा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ के लिए भाजपा शासित नगर निगम, नगर निगम के महापौर और संबंधित अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार हैं, चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही एसटीपी को दुरुस्त कर नालों की गंदगी रोकने और मृत पशुओं के समुचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी, आनंद शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, शिवकुमार गौतम (बंटी), निसांत शर्मा, महेश छत्रवेदी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे ।







.jpeg)













