ज्वेलर्स के घर, शोरूम पर सीजीएसटी व सेंट्रल एक्साइज की कार्यवाही
ज्वेलर्स के घर, शोरूम पर सीजीएसटी व सेंट्रल एक्साइज की कार्यवाही
-वृन्दावन के सर्राफ के यहां एक साथ हुई यकायक कार्रवाई से बाजार में हड़कंप
मथुरा । वृंदावन के सर्राफा बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सीजीएएसटी और सेंट्रल एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने एक नामीगिरामी सर्राफा व्यवसायी के घर और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापेमारी की, यह कार्रवाई कैला देवी मंदिर के समीप स्थित एक ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर की गई, सूत्रों के अनुसार विभाग को लंबे समय से टैक्स चोरी और स्टॉक में हेराफेरी की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं ।
इसी आधार पर पूरी रणनीति के तहत टीम ने कारोबारी के शोरूम और आवासीय परिसर पर एक साथ दबिश दी, कार्रवाई शुरू होते ही प्रतिष्ठान के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई, छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकान में मौजूद सोने-चांदी के स्टॉक का बिलों से मिलान शुरू किया, साथ ही पिछले कई वर्षों के खरीद बिक्री के दस्तावेज, बैंक लेन देन का विवरण और कच्चे बिलों की गहन जांच की जा रही है।
हालांकि विभाग की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स की अनियमितता उजागर हो सकती है, छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे सर्राफा बाजार में दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानों के शटर तक गिरते नजर आए, दुकान मालिक का नाम शरद सर्राफ बताया जा रहा हैं, कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है ।







.jpeg)













