छटीकरा फ्लाईओवर पर पलटा बालू से भरा हाईवा, लगा लंबा जाम

छटीकरा फ्लाईओवर पर पलटा बालू से भरा हाईवा, लगा लंबा जाम
   मथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छटीकरा फ्लाईओवर पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, यहाँ सवारी लेने के लिए हाईवे किनारे खड़ी एक बस को बचाने के प्रयास में बालू से लदा एक अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर फांदकर दूसरी सड़क पर जा पलटा, इस दौरान उत्तराखंड का एक बाइक सवार इसकी चपेट आया, जिसे मामूली चोटें आई हैं ।
   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा चौमुहां की ओर आ रहा था, तभी अचानक सामने खड़ी बस को बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा की सड़क पर पलट गया जिससे पूरी सड़क पर बालू बिखर गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया । 
  करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए सर्विस रोड के सहारे मथुरा की ओर निकले, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए क्रेन की मदद से हाईवा को सड़क से हटवाया, घंटों की मशक्कत के बाद बिखरी हुई बालू को साफ कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398770
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.