"अमेरिका ट्रेड डील" का किसान संगठनों ने किया विरोध, बताया किसान विरोधी
"अमेरिका ट्रेड डील" का किसान संगठनों ने किया विरोध, बताया किसान विरोधी
मथुरा । अमेरिका के साथ हुई भारत की ट्रेड डील का किसान संगठन विरोध कर रहे हैं, गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान किसान संगठनों ने सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष चौधरी मीरा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत सरकार के द्वारा अमेरिका से किये गये समझौते के विरोध में गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर किया गया ।

कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी को भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जिसमें चेतावनी दी गई कि भारत सरकार ने अमेरिका के साथ कृषि व किसानों को लेकर जो समझौता किया है, वह जल्द से जल्द वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में सडक पर उतरकर बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे, इस दौरान महानगर अध्यक्ष सलीम खान, जिला सचिव निजाम खान, तहसील गोवर्धन अध्यक्ष राजकुमार, तहसील सदर अध्यक्ष राजू निषाद, बॉबी तोमर, दयाराम चौधरी, प्रदीप झरेलिया, राजकुमार, जिला महासचिव धीरी सिंह, जिला प्रवक्ता मलखान सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष चौधरी आदि मौजूद रहे ।
वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी अमेरिका भारत व्यापार समझौते के विरोध में महानगर के होली गेट चौराहे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, "भारत अमेरिका ट्रेड डील वापस लो किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो" के गगनभेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया, भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि यह समझौता अमेरिका के दबाव में किया जा रहा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसान को तबाह करने की साज़िश है, जहां अमेरिकी किसान को भारी सब्सिडी और सुविधाएँ मिलती हैं, वहीं भारत का किसान महंगे बीज, खाद, डीज़ल, कर्ज़ और बिना एमएसपी गारंटी के जूझ रहा है, केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है, सरकार ने किसान हित के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ किसानों को जुमले दिए हैं, जिलाध्यक्ष थान सिंह पहलवान, महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, जीतेन्द्र चौधरी, भगवान दास, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, अशोक निषाद आदि मौजूद थे ।







.jpeg)













