थाना गोवर्धन पुलिस ने तीन थार गाड़ियों को किया बरामद

थाना गोवर्धन पुलिस ने तीन थार गाड़ियों को किया बरामद 
-देवसेरस में शादी के दौरान ’गदर काटने’ की घटना में दर्ज हुआ था मुकदमा
   मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा ग्राम देवसेरस में शादी समारोह में मंहगी-मंहगी गाड़ियों को गांव में दौड़ाकर, हूटर बजाते हुए, डीजे को उच्चतम आवाज में बजाते हुए, तमंचा व अवैध हथियार को लहराकर, फायर करते हुए गांव में दहशत फैलाने वाले वाहनों में से तीन वाहनों को थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा बरामद किया गया है तथा शेष वाहनों की तलाश की जा रही है । 
   गौरतलब हो कि गत वर्ष की 10 दिसम्बर को थाना गोवर्धन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवसरेस में स्थानीय निवासी की पुत्री की शादी थी जिसमें ग्राम अंगरावली कामा राजस्थान से बारात आयी थी, ज्यादातर लोग काफी महंगी-महंगी गाड़ियां लेकर आये थे जिनके द्वारा गांव में गाड़ियों को गलियों में घुमाया गया था तथा गाड़ियों के ऊपर छत पर बैठकर व खड़े होकर सनरुफ से निकलकर अवैध असलाह तमंचा, पिस्टल लहराते हुए व हूटर बजाते हुए गलियों से बारात को निकाला गया था ।
   इस दौरान भय से गांव के सीधे-साधे लोग दहशत में आ गये थे तथा अपने-अपने घरों के खिड़की दरबाजे बन्द कर अपने अपने घरों में छुप गये थे जिसकी गांव के कुछ लोगों द्वारा वीडियो भी बनाई गयी थी जो वायरल हो गयी, गोवर्धन पुलिस के द्वारा की गयी जांच में घटना का सही होना पाया गया, इस घटना में कुछ वाहन प्रकाश में आये थे जिनके विरुद्ध थाना गोवर्धन पर 16 दिसम्बर 2025 को धारा 191(2), 191(3), 190 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम करीब 20 अज्ञात कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था, गोवर्धन पुलिस द्वारा महिन्द्रा थार आरजे 60 सीई 3055, महिन्द्रा थार आरजे 05 सीडी 2997, महिन्द्रा थार आरजे 02 सीजे 0535 को बरामद किया गया है ।
 थाना गोवर्धन में वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज हुआ था, हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और 16 दिसंबर को करीब 20 अज्ञात कार सवारों के खिलाफ बीएनएस और सीएलए एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, गोवर्धन पुलिस ने दबिश देकर राजस्थान नंबर की तीन थार गाड़ियाँ बरामद कर ली हैं, पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य वाहनों और हुड़दंगियों की तलाश में जुटी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1409636
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.