अलंकार अग्निहोत्री ने सनातनी संस्कृति के नाम से बनाया राजनीतिक दल

अलंकार अग्निहोत्री ने सनातनी संस्कृति के नाम से बनाया राजनीतिक दल
-वृन्दावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा
   मथुरा । यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहते हुए इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पटका-माला पहनाकर प्रसाद अर्पित किया, इसके बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने उनका स्वागत कर भगवान बांके बिहारी का चित्र भेंट किया ।  
  उन्होंने बांकेबिहारी मन्दिर में दर्शन के बाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के आवास पहुंचे, जहां ब्राह्मण सभा, पंडा सभा, व्यापारी संगठन तथा गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया, जहां उन्होंने तीन मुद्दों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए रेगुलेशन, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और बांके बिहारी कॉरिडोर को प्रमुख बताया, उन्होंने कहा कि इन विषयों पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए ई-मेल आईडी जारी की गई है जिस पर 40 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं ।
   कॉरिडोर परियोजना पर उन्होंने कहा कि इससे परंपरागत धार्मिक व्यवस्था प्रभावित होगी, साथ ही अयोध्या के बाद काशी व मथुरा-वृंदावन भी विमर्श में रहने की बात कही, उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार अयोध्या की सीट से हारी थी, उसी तरह अब मथुरा और काशी की सीट भी खो देगी, विजय एकादशी के अवसर पर उन्होंने “सनातनी संस्कृति” नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की और चुनाव लड़ने की बात कही, कार्यक्रम में चन्द्रलाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, मनोज मोहन शास्त्री, गोविंद शर्मा, प्रमोद गौतम, श्याम सुंदर गौतम, श्याम सरदार, विवेक गौतम, विवेक महाजन, जमुना शर्मा और नीलम गोस्वामी आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1409635
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.