वृंदावन में छुपा था ओडिशा की जेल से भागा बदमाश
वृंदावन में छुपा था ओडिशा की जेल से भागा बदमाश
-ओडिशा पुलिस ने वृन्दावन पहुंचकर किया फरार शातिर बदमाश
मथुरा । ओडिशा की एक जेल से भागा बदमाश लम्बे समय से वृंदावन में छुपा था, ओडिशा के भुवनेश्वर की कटक की चौद्वार सर्कल जेल में बनी सेल की ग्रिल काटकर फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ओडिशा पुलिस के सुपर्द किया है, वृंदावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि ओडिशा पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ बीते वर्ष कटक के ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, उसे साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर कटक जेल भेज दिया था, बीते वर्ष तीन अक्टूबर को मधुकांत सिंह अपने साथी बिहार के बेगूसराय निवासी शुभम साहनी के साथ जेल से फरार हो गया था, इस घटना में जेल के कई अधिकारी निलंबित किए गए थे। तभी से वह अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। फरार बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया गया था।
दो दिन पूर्व ओडिशा के भुवनेश्वर जिले की विशेष पुलिस टीम मथुरा आई, टीम के प्रभारी सुशांत कुमार वृंदावन थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे को जेल से फरार बिहार के सारण जिले के रामपुर निवासी मधुकांत सिंह के वृंदावन में कहीं छिपे होने की जानकारी दी, पुलिस टीम ने थाना पुलिस के सहयोग से सादा वर्दी में फरारी काट रहे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी, पुलिस टीम ने रात्रि में मधुकांत को बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित जादौन पार्किंग के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया, पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है ।







.jpeg)













