बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने श्रद्धालु पर बोला हमला

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने श्रद्धालु पर बोला हमला 
-मौके पर पहुंची इलाका पुलिस, हिरासत में लिया आरोपी सेवायत मनोज गोस्वामी 
  वृंदावन । बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आए एक श्रद्धालु पर मंदिर सेवायत मनोज गोस्वामी ने हमला कर दिया, राधावल्लभ मंदिर सीढ़ी के पास हुए झगड़े में सेवायत ने श्रद्धालु को गाली देकर डंडे से सिर फोड़ दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवायत को हिरासत में ले लिया है जबकि घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया ।


    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जुगल घाट से मंदिर की ओर आ रहे श्रद्धालु के साथ जंगलकट्टी से आगे राधावल्लभ मंदिर की सीढ़ियों के समीप बांकेबिहारी मंदिर सेवायत मनोज गोस्वामी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, देखते ही देखते मनोज गोस्वामी ने श्रद्धालु के साथ गाली गलौज करते हुए सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया, ऐसे में श्रद्धालु का सिर फट गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने सेवायत को हिरासत में लेकर घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1412121
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.