हाथरस के युवक ने मथुरा में लगाई फांसी, मौत
हाथरस के युवक ने मथुरा में लगाई फांसी, मौत
-होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ठहरा था हाथरस का युवक
मथुरा । हाथरस निवासी एक युवक ने मथुरा में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी, युवक होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ठहरा हुआ था, जहां हाथरस से आए एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाया लिया, युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हाथरस के रूप में हुई है।
धर्मशाला प्रबंधन के अनुसार उमेश 15 फरवरी को मथुरा आया था और कमरा नंबर 25 में ठहरा हुआ था, घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह चेक आउट का वक्त निकल गया। मैनेजर के अनुसार सुबह करीब 10 बजे चेक आउट का समय था, जब दोपहर 12 बजे तक भी यात्री बाहर नहीं आया तो कर्मचारी को कमरे पर भेजा गया, दरवाजा अंदर से बंद था ।
कर्मचारी ने जब खिड़की से झांककर देखा तो उमेश का शव फंदे पर लटका हुआ था, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर शव को फंदे से नीचे उतारा, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर मामले की तहकीकात कर रही है ।







.jpeg)













