राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई का चुनाव सम्पन्न
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई का चुनाव सम्पन्न
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मथुरा की शैक्षिक संगोष्ठी व त्रिवार्षिक निर्वाचन रिध्दि सिध्दि बैंकट हॉल चंदनवन में सम्पन्न हुआ, निर्वाचन में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, चुनाव अधिकारी चक्रपाणि डागुर व पर्यवेक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत निर्वाचन प्रक्रिया अपरान्ह दो बजे प्रारंभ हुई। चुनाव में ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।
निर्वाचन में अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु एक एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मनोज रावत अध्यक्ष, संजना वर्मा महामंत्री व भीकचन्द वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए, साथ ही ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष पंकज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह को घोषित किया गया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि वह शिक्षक हित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। किसी प्रकार का कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा, जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, जिला महामंत्री इन्द्रपाल सिंह, गोवर्धन दास गुप्ता, राजेश वर्मा, गोविन्द सिंह चौहान, बच्चू सिंह, अशोक सोलंकी, वरूण त्रिवेदी, बच्चू सिंह, प्रदीपिका रानी, प्रीती चाहर, नीलम, निशा शर्मा, अंजली पवार, दयाचंद शर्मा, संध्या, योगेन्द्र चाहर, मंजूलता, विपिन गोयल, प्रवीन शर्मा, देवकांत आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)













