ब्रज क्षेत्र : होली पर्व पर बिखेरेंगे लोक संस्कृति के विभिन्न रंग

ब्रज क्षेत्र : होली पर्व पर बिखेरेंगे लोक संस्कृति के विभिन्न रंग
-होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि संस्कृति, संगीत व लोक परंपराओं का भी अद्भुत संगम 
-मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव व डीआईजी शैलेश पाण्डे ने किया व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण
   मथुरा । होली की उमंग के बीच इस वर्ष ब्रज क्षेत्र में रंगों के साथ ही लोक संस्कृति की छटा भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी, बरसाना, नंदगांव, मथुरा, गोकुल, महावन और बलदेव सहित ब्रज के विभिन्न स्थलों पर रंगों की फुहार के साथ लोक कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से वातावरण को आनंदमय बनाएंगे, ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली अब रंगोत्सव के रूप में प्रारंभ होने जा रही है, मुख्य आयोजन की शुरुआत 24 फरवरी को बरसाना की ऐतिहासिक लड्डू होली से होगी, इसके अगले दिन 25 फरवरी को बरसाना में प्रसिद्ध लठ्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बरसाना स्थित ब्रजबिहारी इंटर कॉलेज में मुख्य मंच तैयार किया है ।
  शुक्रवार 24 फरवरी को इस मंच पर मिश्रा बंधु, विवेक मेहता, पूनम दीदी और कुमार सत्यम द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं 25 फरवरी को लठ्ठामार होली के दिन मुरारी लाल शर्मा, अभिलाषा वर्मा, बनवारी लाल शर्मा और कैलाश पीयूष अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, इसके अतिरिक्त बरसाना में परिषद द्वारा सात छोटे मंच भी तैयार किए गए हैं, जहां विभिन्न लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, साथ ही स्ट्रीट परफॉर्मेंस के माध्यम से भी लोक कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित करेंगे, बरसाना के बाद रंगोत्सव का उल्लास 26 फरवरी को नंदगांव और रावल में दिखाई देगा, 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान तथा श्री बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली जबकि श्री द्वारिकाधीश मंदिर में कुंज की होली आयोजित होगी ।
   3 मार्च को फालेन में होलिका दहन, मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला और होलीगेट क्षेत्र में उत्सव होगा, 5 मार्च को बलदेव में दाऊजी का हुरंगा, नंदगांव और जाव में हुरंगा तथा मुखराई में चरकुला नृत्य का आयोजन होगा, 6 मार्च को विश्रामघाट मथुरा, बठेन और गिडोह में हुरंगा की धूम रहेगी, 9 मार्च को महावन में तथा 12 मार्च को श्री रंगजी मंदिर, वृंदावन में होली के साथ सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं का भव्य प्रदर्शन होगा, रंगोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन जुटा है, परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि ब्रज में होली के रंगों के साथ संस्कृति, संगीत और लोक परंपराओं का भी अद्भुत संगम दिखाई देगा, बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।


ब्रज में होली उत्सवः 2026
24 फरवरी (मंगलवार) : फाग आमंत्रण, नंदगांव
24 फरवरी (मंगलवार) : लड्डू होली, बरसाना
25 फरवरी (बुधवार) : लठ्ठामार होली, बरसाना
26 फरवरी : लठ्ठामार होली, नंदगांव
26 फरवरी : रंग लठामार होली, रावल
27 फरवरी : श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा रंगों की होली
श्री बांके बिहारी मंदिर, वृंदावनः रंगों की होली
श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा, कुंज की होली
1 मार्च : छड़ीमार होली, गोकुल
3 मार्च : चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
3 मार्च : होलिका दहन, फालेन
4 मार्च : धुलेड़ी, मथुरा
5 मार्च : दाऊजी का हुरंगा, बलदेव
5 मार्च : नंदगांव व जाव का हुरंगा, मुखराई में चरकुला
6 मार्च : बठेन व गिडोह का हुरंगा
9 मार्च : छड़ीमार होली, महावन
12 मार्च : श्री रंगजी मंदिर, वृंदावन में होली

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1439189
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.