भाकियू अन्नदाता ने किया धरना स्थगित, मिला आश्वासन

भाकियू अन्नदाता ने किया धरना स्थगित, मिला आश्वासन
-ग्राम किशनपुर सहित 13 मांगों को लेकर बीडीओ प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
  मथुरा । विकास खण्ड बलदेव कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता ने गुरुवार को चौथे दिन धरना प्रदर्शन को खण्ड विकास अधिकारी नेहा रावत के आश्वासन पर स्थगित कर दिया, भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष जीतू जोशी के नेतृत्व में किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम किशनपुर एवं अन्य ग्रामों की जनसमस्याओं के सम्बन्ध में खण्ड  विकास अधिकारी के प्रतिनिधि प्रवीण यादव को ज्ञापन सौंपा ।
  भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है, गांव किशनपुर एवं अन्य ग्रामों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं बनी हुई हैं जिनमें प्रमुख रूप से दलित मोहल्ले में बनी पोखर की सफाई कराना, खड़ंजा निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शहीद स्मारक निर्माण जैसी मांगें शामिल हैं, इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। 
  धरने के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने किसानों से वार्ता की और उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, खण्ड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है, किसान नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन शुरू करेंगे, रतन सिंह, गजाधर, संजय पाठक, ज्वाला सिंह, टीकम पाराशर, उमेश पाराशर, रघुवीर सिंह, दीपचंद, पटेल सिंह, वीरों सिंह, सिंधी, विनीत उपाध्याय, किशन सिंह,ओमा, हरिओम एवं श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1439185
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.