लठामार होली पर चलेंगी 170 विशेष बसें, ई बसें भी शामिल
लठामार होली पर चलेंगी 170 विशेष बसें, ई बसें भी शामिल
मथुरा । ब्रज में होली का रंग जमने लगा है, 24 फरवरी से होलाष्टक लग जांएंगे, इसी दिन बरसाना में नंदगांव के हुरियारे फाग मांगने आएंगे और बरसाना में लठामार होली खेली जाएगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी 24 फरवरी को बरसाना पहुंचने की संभावना है, लाखों की संख्या में बरसाना, नंदगांव की होली का साक्षी बनने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते हैं ।
विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं, कुल 170 बसों में से 125 निगम बसें मथुरा से बरसाना के लिए चलाई जाएंगी, इसके अतिरिक्त 10 बसें कोसी से बरसाना, 5 बसें छाता से बरसाना और 30 बसें वृंदावन से बरसाना के बीच संचालित होंगी, यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगी, बसों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जा रही है, सभी चालक परिचालकों को क्षेत्रीय कार्यालय से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है जिसमें समय-पालन को विशेष प्राथमिकता दी गई है ।







.jpeg)















