एक कुपोषित बच्चे को गोद ले प्रत्येक शिक्षक-डीएम

एक कुपोषित बच्चे को गोद ले प्रत्येक शिक्षक-डीएम
-जिला पोषण समिति, जिला अभिसरण समिति की हुई बैठक 
   मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के अंतर्गत जिला पोषण समिति, जिला अभिसरण समिति की बैठक संपन्न हुई, उन्होंने डीपीओ एवं सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि ससमय पोषाहार वितरण सुनिश्चित करें, कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, बीएसए से कहा कि प्राथमिक स्कूलों का प्रत्येक शिक्षक एक एक मैम बच्चा को गोद लेकर उसे कुपोषण से मुक्त कराएं ।


   बैठक में जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कुपोषण की समस्या को कम करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई, इसके अलावा निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आधार वेरिफिकेशन कराए तथा उक्त कार्य में तेजी लाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग, एनीमिया नियंत्रण तथा जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर एप पर ससमय समस्त फीडिंग करना सुनिश्चित करें ।
   जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति वितरण, नामांकन एवं ठहराव की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई, उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, विद्यालयों में स्वच्छता, खेल सामग्री उपलब्धता, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पुनः स्कूल में वापसी हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत अधिकाधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने को भी कहा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452242
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.