मथुरा में होगा विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन
मथुरा में होगा विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन
-सोमवार को महासभा की हुई बैठक, 15 मार्च के आयोजन को लेकर किया मंथन
मथुरा । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विप्र महासम्मेलन का आयोजन 15 मार्च को श्री बाबा आश्रम में किया जाएगा, सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर संपूर्ण ब्रज क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, सोमवार को गनेशरा क्षेत्र स्थित शिव मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ, मुख्य अतिथि ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं0 बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में विप्र समाज को एक होना होगा वरना ब्राह्मणों का अस्तित्व राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर खत्म कर दिया जाएगा ।
.jpg)
उन्होंने कहा कि जातिवादी मानसिकता के लोग विश्वविद्यालयों से लेकर संसद तक विप्र समाज का विरोध कर रहे हैं जबकि ब्राह्मण समाज ने संपूर्ण राष्ट्र को अपनी त्याग तपस्या और बलिदान से सींचा है, हमने कभी भी जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया, सम्मेलन के मुख्य समन्वयक पं0 राजेश पाठक, आचार्य श्रीहरि सुरेशाचार्य, प्रवक्ता आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि यूजीसी जैसा कानून हिंदू एकता को खंड खंड कर देगा हिंदू धर्म के सर्वाेच्च पद पर विराजमान शंकराचार्य, बटुकों को अपमानित किया गया, प्रदेश सरकार को चाहिए कि तत्काल इस प्रकरण को समाप्त करें केंद्र सरकार हस्तक्षेप करें जिससे हिंदू विरोधी मानसिकता के राजनीतिक दल युद्ध का अखाड़ा ना बन सके व हिंदू विभाजित ना हो ।
सम्मेलन में वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर विचार मंथन होगा जिसमें पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे प्रमुख रूप से भाग लेंगे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से मथुरा वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन दुबे, अमरचंद पचौरी, योगेश पचौरी, कृष्णकांत भारद्वाज, राधावल्लभ गोस्वामी, ईश्वर चंद्र रावत, दान बिहारी भारद्वाज, राकेश पाठक, योगेंद्र शर्मा, डा0 जमुना देवी शर्मा, पूनम भारद्वाज, ममता दुबे आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)







