बरसाना : चप्पे चप्पे पर है पैनी नजर, जरा सी हरकत पडेगी भारी
बरसाना : चप्पे चप्पे पर है पैनी नजर, जरा सी हरकत पडेगी भारी
-मंगलवार को डीएम व एसएसपी ने किया बरसाना में स्थलीय निरीक्षण, दिये निर्देश
मथुरा । बरसाना में चहुंओर रंग बरसर रहा है, मंगलवार को लड्डू होली खेली गई, बुधवार को लठामार होली होगी, होली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं, आलाधिकारियों ने बरसाना में डेरा डाल दिया है, मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बरसाना स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन सभागार में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सम्पूर्ण बरसाना मेला क्षेत्र का जायजा लिया ।
.jpg)
लठामार होली के लिए मेला क्षेत्र में 150 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार निगरानी कर रहे हैं, 10 वॉच टावरों से पूरे क्षेत्र में निगरानी की जा रही है, पांच ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर लठामार होली के दौरान पैनी नजर रखेंगे, सुरक्षा व्यवस्था में सात एसपी, 23 सीओ, 54 इंस्पेक्टर, 355 एसआई, 1226 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 340 होमगार्ड, 63 महिला एसआई, 144 महिला कांस्टेबल, 19 ट्रैफिक निरीक्षक, 30 ट्रैफिक एसआई, 189 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 250 रिक्रूट कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, 10 गुंडा दमन दल की टीम, चार गाड़ी फायर ब्रिगेड, छह घुड़सवार, बम स्क्वॉयड की टीम सहित सदा वर्दी में पुलिस के जवान व सामाजिक संगठनों की टीम भी तैनात हैं।
जिलाधिकारीके मुताबिक प्रत्येक जोन पर एडिशनल एसपी व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गयेज़ प्रत्येक सेक्टरों पर सीओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेंगी, डीएम सीपी सिंह ने कहा कि इतने बड़े उत्सव को कराना सौभाग्य का मौका है इसलिए सभी पुलिसकर्मी आस्था व श्रद्धा के साथ मेला में ड्यूटी करें। अगर कोई श्रद्धालु उलझता भी है तो उसे भी विनम्र होकर समझाएं, मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने बरसाने की रंगली गली सहित प्रवेश मार्गों का संघन निरीक्षण किया ।







.jpeg)







