राधा व गोपाल सखी ने नन्दगांव पहुंचाया होली का निमंत्रण

राधा व गोपाल सखी ने नन्दगांव पहुंचाया होली का निमंत्रण
-लाडलीजी महल से गोस्वामी युवकों के साथ नंदगांव रवाना हुई सखियां
-होली का निमंत्रण पाकर गदगद हुए नंदगांव वासी, गुजायमान हो उठी नंद नगरी
   मथुरा । प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर से राधा रानी का प्रसादी गुलाल, इत्र, लड्डू, पान बीड़ा लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे राधा और गोपाल सखी अपनी साथी सखियों और मंदिर सेवायत गोस्वामी जनों के साथ होली का निमन्त्रण लेकर धूमधाम से नाचते गाते नन्दगांव के लिए रवाना हुए जिनका बरसाना वासियों ने स्वागत किया, जैसे निमंत्रण लेकर ये सखियां नंदगांव पहुंची वहां पर नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने स्वागत सत्कार किया । 


   मंदिर प्रांगण में होली के रसिया पर नंदगांव वासी युवक और सखियों ने जमकर नृत्य किया जिससे नंदगांव का मंदिर होली के उल्लास से झूम उठा, मंगलवार को श्रृंगार आरती के बाद राधारानी मंदिर से राधा दासी, गोपाल सखी के साथ सेवायत किशोरी गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, माधव गोस्वामीआदि एक दर्जन युवक व सखियां मदिर की सीढ़ियों से उतरकर रंगीली गली पहुंची। जहां से  बैंड बाजों की धुन पर रथ पर सवार होकर नन्दगांव होली का निमंत्रण लेकर रवाना हुई, दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी नंदगांव इन दिनों उल्लास और उमंग से सराबोर है ।
  बरसाना से होली खेलने का पावन न्योता मिलते ही पूरे गांव में आनंद की लहर दौड़ गई। गलियों से लेकर मंदिर प्रांगण तक फाग गीतों की गूंज सुनाई दे रही है और वातावरण रंग, रस और भक्ति से भर उठा है, गोपी-ग्वालों के साथ-साथ देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु इस अद्भुत परंपरा का साक्षी बनकर स्वयं को धन्य मान रहे हैं, नंदगांव में बरसाना से आए होली न्योते का पारंपरिक स्वागत किया गया। गुलाल, अबीर और पुष्पवर्षा के बीच रसिया गायन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नंदगांव के गोस्वामी और बरसाना से आई सिखयां झूमते नजर आई, नंद भवन और आसपास के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ फाग उत्सव मनाया गया। गांव की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी दिखाई दीं, वहीं युवाओं और हुरियारों में खासा उत्साह देखने को मिला, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि ब्रज की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और परंपरा का जीवंत संगम है, नंदगांव में मिला यह होली न्योता उनके लिए जीवनभर की स्मृति बन गया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1455400
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.