टैट अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन
टैट अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन
मथुरा । टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनरतले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के संयुक्त तत्वावधान में आंदोलन के तृतीय चरण में जनपद के हजारों की संख्या में शिक्षक टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए, वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों हेतु एनसीटीई द्वारा 2017 में एक अधिनियम पारित कर सभी के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया था ।
.jpg)
उसी के परिप्रेक्ष्य में उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को एक निर्णय में सभी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता कर दी गई उक्त का विरोध शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा था परंतु सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई, इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर के दो प्रमुख संगठनों ने लखनऊ में बैठक कर एक ही बैनरतले आंदोलन की घोषणा की, इसके अंतर्गत 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया, इसके बाद 23, 24, एवं 25 फरवरी को शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी एवं विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, आज धरना प्रदर्शन पैदल मार्च एवं ज्ञापन के कार्यक्रम में शिक्षकों ने टैंक चौराहे से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी की एवं टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की ।
.jpg)
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार मिश्रा ने लिया, प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, राजीव पचौरी, सूर्यवीर सिंह, हरीश चौधरी, बदन सिंह यादव, कृष्ण कुमार, अरविंद शर्मा, शिव कुमार पचौरी, सुजीत वर्मा, नीलम गौड़, शक्ति वर्मा, संगीता सारस्वत, आरती कुरील, संजीव यादव, रमेश प्रताप सिंह, गीतम सिंह, श्याम सुंदर, प्रेम शंकर, गोविंद शर्मा, लवली पटेल, संजय पांचाल, उपेन्द्र पचाहरा, उपेंद्र पांडेय, मोहर पाल सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंत्री मुकेश कुंतल, शांतनु चौधरी, विजय सिंह, रोशन लाल, सुशीला चौधरी, चित्रा सारस्वत, श्यामवीर सिंह, दिनेश चौधरी, वीरेन्द्र सिंह, पुनेंद्र बाबू, तूही राम, अशोक प्रिया, मुकुल कांत उपाध्याय, कुलदीप सास्वत, विजय सिंह, अमित शर्मा, मनोज कुमार, सुशेंद्र मित्तल, नंदकिशोर, मुरारी लाल शर्मा, ब्रजवीर भरंगर, राजेंद्र छौंकर, धर्मेंद्र शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, कृष्ण कुमार, राजेश चौधरी, कृष्णा चंदेल, सिद्धार्थ, ज्योति वीर सिंह, हेमंत कुमार, मोनिका शुक्ला, देवेंद्र कौशिक, बाबूलाल मिश्रा, कप्तान सिंह राजोरा ,लोकेंद्र मिश्रा, तेजवीर सिंह, शैलेंद्र वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, कपिल कुमार, नीरू वाला, सरिता सारस्वत, सहित हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।







.jpeg)







