भाजपा महानगर कार्यालय पर सम्मान समारोह सम्पन्न
भाजपा महानगर कार्यालय पर सम्मान समारोह सम्पन्न
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने होली गेट स्थित अंतापाड़ा कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, जिला प्रतिनिधि विजय शर्मा तथा घनश्याम सैनी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया, राजू यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है ।
.jpg)
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया, वातावरण उत्साह एवं एकजुटता से परिपूर्ण रहा, इस दौरान कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, हेमंत खंदौली, श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, अमित पाठक, राकेश तोमर, सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।







.jpeg)







