सादाबाद राया मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, किशोर की मौत

सादाबाद राया मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, किशोर की मौत
   मथुरा । हाथरस के सादाबाद राया मार्ग पर एदलपुर-बीजलपुर चौराहे के निकट शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।


   मृतक की पहचान नगला हरनाम, एदलपुर निवासी सौदान सिंह के पुत्र सूर्य कुमार (15) के रूप में हुई है, परिजनों ने बताया कि सूर्य कुमार सुबह साइकिल से अपने खेत पर खुदाई कार्य के लिए जा रहा था, उसके खेत ग्राम मीरपुर के पास स्थित हैं, जैसे ही वह गांव से निकलकर राया मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी ।


   हादसे में टक्कर लगते ही सूर्य कुमार सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, हादसा इतना भयावह था कि किशोर का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव की शिनाख्त की गई, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1469636
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.