गणतंत्र दिवस 2026 : ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
गणतंत्र दिवस 2026 : ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस गर्व और सम्मान के साथ मनाएगा, इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और देश पूर्ण रूप से एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना, संविधान का निर्माण संविधान सभा द्वारा किया गया था जिसकी अध्यक्षता डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने की और मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव अंबेडकर थे, संविधान को तैयार करने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे।
(1).jpg)
@26 जनवरी की तिथि का विशेष ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने “पूर्ण स्वराज” की घोषणा की थी इसीलिए स्वतंत्र भारत के संविधान को लागू करने के लिए यही तिथि चुनी गई ।
(1).jpg)
@गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करती है, विभिन्न राज्यों की झांकियाँ भारत की एकता में विविधता की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती हैं ।

@गणतंत्र दिवस 2026 हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपने दायित्व की याद दिलाता है, यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है ।
साभार : शिखर अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ
(1).jpg)







.jpeg)













