कोसीकलां हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
कोसीकलां हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
-ड्यूटी से लौट रहे युवक को औद्योगिक क्षेत्र कट के पास रौंदा, चालक फरार
मथुरा । कोसीकलां हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र कट के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान नगरीया दसविसा निवासी पवन के रूप में हुई है, जो एक फैक्ट्री में कार्यरत था और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात बड़े वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से पलवल के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र कट पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ।







.jpeg)













