चतुर्वेदी समाज का तीन मार्च को निकलेगा "होली डोला", किया मंथन
चतुर्वेदी समाज का तीन मार्च को निकलेगा "होली डोला", किया मंथन
मथुरा । शनिवार को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक एवं माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक द्वारा चतुर्वेदी समाजवाडी में जानकारी दी गई कि इस बार चतुर्वेदी समाज का होली डोला बहुत ही भव्यता के साथ सामाजिक रीति रिवाज एवं ठाकुर जी के स्वरूप के अनुसार निकलेगा, इस डोले में चतुर्वेदी समाज के लोग होली की ताने गाते हुए निकलेंगे ।
उन्होंने बताया, इस होली डोले में भारतवर्ष व विदेश से आए हुए सभी तीर्थयात्री आते हैं, सभी लोगों से अपील की किसी भी तीर्थयात्री के साथ कोई अभद्रता ना हो और सभी लोग केवल टेशू के फूल के रंग व अबीर गुलाल ही उड़ाए किसी भी प्रकार के गीले रंग या सादा पानी किसी के ऊपर ना डालें, माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से सभी झांकियां को डीजे को लगाया जाएगा और युवा समिति और परिषद के पदाधिकारीयों को पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी और मेले को चार भागों में विभक्त किया जाएगा ।
द्वारकाधीश मंदिर से होली गेट तक व होली गेट से कोतवाली रोड और भरतपुर गेट से चौक बाजार और चौक बाजार से विश्राम घाट तक चार भागों में मेले को बांटा जाएगा, इस दौरान संरक्षक नवीन नागर, गरधारीलाल पाठक, उमाकांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी उपाध्यक्ष दुबई शाखा नीरज चतुर्वेदी, संजय मंत्री, मनोज पाठक, रितेश पाठक सौरभ चतुर्वेदी, सोनू चतुर्वेदी, गोपाल बोहरे युवा समिति अध्यक्ष, सौरभ अभिषेक चतुर्वेदी, अभिषेक चतुर्वेदी, सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे ।






.jpeg)















