मासिक पदयात्रा एवं होली महोत्सव का किया गया आयोजन

मासिक पदयात्रा एवं होली महोत्सव का किया गया आयोजन
   मथुरा । राधा रानी सेवा समिति के तत्वाधान में राधा गोपाल जी मंदिर रेतिया बाजार से राधा रानी पद यात्रा निकाली गई, 121वीं पदयात्रा एवं होली मिलन यात्रा इस वर्ष अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुई, यात्रा में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, पदयात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया ।


  श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताका लिए राधे-राधे के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ मंदिर की ओर प्रस्थान हुए, ढोल नगाड़ों और होली के रंगारंग गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया, होली मिलन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और पूरा मार्ग आनंद व उत्साह से गूंज उठा, मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, मंदिर पहुंचकर सभी भक्तों ने राधा रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।


   आयोजकों ने बताया कि 121वीं पदयात्रा और होली मिलन यात्रा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है जिसे हर वर्ष हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है, इस अवसर पर पवन गोयल एडवोकेट, रमेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद गोयल, योगेश गोयल, अमित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आलोक, प्रभात अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1469629
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.