रमण बिहारी के आंगन में संतों ने खेली होली, उड़ा अबीर गुलाल

रमण बिहारी के आंगन में संतों ने खेली होली, उड़ा अबीर गुलाल
-कार्ष्णि गोपाल जयंती के 95 वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर हुआ आयोजन
   मथुरा (महावन) । कार्ष्णि गोपाल जयंती के 95 वें वार्षिक महोत्सव में कार्यक्रम के चौथे दिन शनिवार को होली खेली गयी जिसमें पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने ठाकुर जी के स्वरुपों की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वृंदावन से आएं बृज कला संस्थान द्वारा बंशी चोरी लील का मंचन किया जिसमें अनेक रसिया गायन हुआ ।
  पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज एवं राधा-कृष्ण के स्वरूपों के ऊपर लगभग छः कुंतल फूलों की बर्षा की गई, राधा कृष्ण स्वरूपों ने फूलों को श्रृद्धालुओं के ऊपर बरसाया श्रृद्धालु जय जयकार करने लगे, दो कुंतल लड्डूओं से होली खेली गई चारों ओर ठाकुर रमण बिहारी की जय जयकार होने लगी, कुछ समय बाद गुलाल की डिब्बी फेंकी गई रमणविहारी के आंगन में लाल, गुलाबी,हरे, बैंगनी बदरा छाने लगे श्रृद्धालु एक दूसरे को गुलाल लगाने लगे, दस हजार लीटर पानी में टेसू के फूलों का रंग घोरा गया ।
   चांदी की पिचकारी से पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज राधा कृष्ण के स्वरूपों पर रंग डाला, होरी के रसिया की जय जयकार होने लगी, हर भक्त एक फुआर को लालायित दिखाई दिया, इस दौरान कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि श्याम सुंदर महाराज, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, आचार्य अशोक जोशी, उमेश जटवानी, सुनील, सुधीर, दिनेश मिश्रा सहित अनेक भक्त मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1451052
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.