साले की शादी में आये दामाद की संदिग्ध मौत

साले की शादी में आये दामाद की संदिग्ध मौत
-थाना राया क्षेत्र में हुई घटना, मातम में बदली शादी की खुशियां
   मथुरा । थाना राया क्षेत्र अंतर्गत गांव अयेरा में शादी समारोह की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गयी जब शादी में शामिल होने आए दामाद की शुक्रवार की रात्रि ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के गांव सतपुरा डिबाई निवासी सुभाष (27) पुत्र चेतराम साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी बच्चों के साथ अपनी ससुराल गांव अयेरा आया था ।
   शनिवार को मृतक के चचीया ससुर के पुत्र पुष्पेंद्र की बारात अलीगढ़ जिले के गांव हस्तपुर जानी थी, शाम को डीजे पर नाच गाना और शादी की रस्में चलती रहीं, देर रात्रि परिजन व रिश्तेदार सोने चले गए, सुबह मृतक की बुआ सास के घर के समीप बने खंडहर रूपी मकान के कमरे में सुभाष का शव गाटर से रस्सी से लटका मिला, घटना की जानकारी होते ही शादी वाले घर मे कोहराम मच गया । 
  परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, राया थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथमद्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1451055
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.