वृन्दावन शोध संस्थान में किया गया स्मारिका का लोकार्पण
वृन्दावन शोध संस्थान में किया गया स्मारिका का लोकार्पण
मथुरा । वृन्दावन शोध संस्थान में ब्रजोत्सव स्मारिका का लोकार्पण किया गया, स्वामी महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि ब्रज संस्कृति की महिमा व्यापक है, श्रीकृष्ण की लीला भूमि ब्रजमण्डल की प्रतिष्ठा आज विश्व पटल पर है, कहा कि वृन्दावन शोध संस्थान ब्रज संस्कृति की सेवा में पूर्ण मनोयोग से तत्पर है, संस्थान अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय ब्रजोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।
ब्रजोत्सव में विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, कार्यशाला, व्याख्यान, परिचर्चा तथा आउटरीच कार्यक्रम आदि आयोजित किये गये जिनका सचित्र अभिलेखन इस स्मारिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, सचिव प्रवीण गुप्ता ने कहा कि संस्थान का सदैव यह प्रयास रहा है कि ब्रज संस्कृति से जुड़ी जानकारियाँ विभिन्न माध्यमों से प्रचारित और प्रसारित होने के साथ ही नई पीढी तथा संस्कृति अध्येताओं के मध्य साझा होती रहें ।
निदेशक डॉ0 राजीव द्विवेदी ने कहा कि ब्रज संस्कृति का विस्तार आज अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर है, हमारा संस्थान के माध्यम से सदैव यह प्रयास रहा है कि ब्रज के महत्त्व को दर्शाने वाली जानकारियां सुधीजनों के सहयोग से प्रचारित प्रसारित होती रहें, इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठा0 श्रीबांकेबिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेन्द्र कुमार, पूर्व अवर सचिव एसके शर्मा, राधाकृष्ण पाठक, उदयन शर्मा, नवनीत चतुर्वेदी, राजेन्द्र पाठक, रजत शुक्ला, श्रीमती ममता गौतम, डॉ0 राजेश शर्मा, सीताराम अग्रवाल एवं जुगल शर्मा सहित संस्थान कर्मी उपस्थित रहे ।







.jpeg)















